फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो जर्नलिस्ट: नए जमाने के रिपोर्टर

Fri, 31 Oct 2014 01:15 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरा एंगल,लाइट,लेंस आदि की बेहतर जानकारी के साथ साथ खबरों की समझ हो, तो आप कैमरे से मीडिया कैरियर की राह बना सकते हैं। वैसे तो फोटोग्राफी लगभग सभी को आती है, पर इसकी कुछ ट्रेनिंग लेकर आप फोटो जर्नलिस्ट भी बन सकते हैं। आजकल टीवी रिपोर्टर से ज्यादा पूछ फोटो जर्नलिस्ट की हो रही है। मीडिया फील्ड में फोटो जर्नलिस्ट की भारी मांग का सबब भी यही है कि एक समझदार फोटो जर्नलिस्ट टीवी रिपोर्टर और कैमरामैन दोनों का काम करता है।
विज्ञापन


विजुअल्स की दुनिया में तस्वीर के माध्यम से ही घटना का वर्णन हो जाता है और ऐसे में फोटो जर्नलिस्ट की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है। यदि आप में कल्पनाशीलता है और आप घटना के महत्व को समझते हैं यानी खबर की गंभीरत से परिचित हैं तो फोटो जर्नलिज्म आपके लिए बड़े काम का कैरियर है।

फोटो जर्नलिस्ट विशेष कवरेज, बड़ी रैलियों, प्राकृतिक आपदा, जंग, ग्लैमर वर्ल्ड, और ऐसी ही मीनिंगफुल घटनाक्रम को पूरी कहानी समेत अपने कैमरे में कैद करता है। ऐसे कवरेज को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बहुत सम्मान मिलता है।
विज्ञापन


जब तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का युग नहीं आया था, फोटो जर्नलिस्ट एक कैमरा पर्सन की तरह काम करता था। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के आने के बाद इनकी एक अलग पहचान बनी है।

किसी भी खबर के लिए फोटो की भूमिका प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों में है। कुशल व प्रशिक्षित फोटो जर्नलिस्ट मीडिया इंडस्ट्री में हाथों हाथ लिए जाते हैं। अखबार और चैनलों के अलावा मैगजीनों आदि में भी फोटो जर्नलिस्ट की काफी मांग रहती है।

वैसे देखा जाए तो फोटो जर्नलिस्ट बनने के लिए विजुअल्स की जानकारी के साथ साथ घटनाक्रम की समझ और कल्पनाशीलता होनी चाहिए। आजकल फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर पहचान बनाने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति को पुरस्थितियों और समसामयिक घटनाक्रम की जानकारी भी हो।
विज्ञापन


1. भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली
 2. इंटरनेशनल इंस्टीटयूट ऑफ मास मीडिया, नई दिल्ली
 3. जागरण इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट ऐंड मास कम्युनिकेशन, नोएडा
 4. ऐजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
 5. एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टीवी, नोएडा
 6. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी, गोरखपुर
 7. स्कूल ऑफ ब्रॉडकॉस्टिंग ऐंड कम्युनिकेशन, मुंबई
 8. लाइट ऐंड लाइफ एकेडमी, ऊटी, तमिलनाडु
 9. नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मीडिया स्टडीज, गांधीनगर
 10. पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी, रायपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें