ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-2017(OJEE-2017) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ओजेईई-17(OJEE-2017) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा है जो राज्यभर के डिग्री कॉलेजों में अलग-अलग कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
जिनमें होमियोपेथी, आयुर्वेद, फार्मेसी, इंटीग्रेटेडएमबीए, इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री सहित कई मास्टर कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस साल जेईई परीक्षा 14 मई, 2017 को आयोजित होना वाली है। परीक्षा एक से ज्यादा सिटिंग में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
-ओजेईई-2017 के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें
-एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
-ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपने लिए जरूरी फॉर्म पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
-आगे के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें
संबंधित वेबसाइट का पताः ojee.nic.in