बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा(BSE Odisha) का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज दोपहर 11.30 बजे जारी कर दिया गया। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट(orissaresults.nic.in) पर जारी किया गया।
विज्ञापन
ओडिशा स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(BSE) ने हाई स्कूल सर्टीफिकेट एग्जाम या 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी। जारी रिजल्ट के मुताबिक जहां 2,55,051 लड़कियों ने परीक्षा पास की वहीं 2,47,948 लड़के उत्तीर्ण हुए।