फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2026: रजिस्ट्रेशन से पहले आधार और श्रेणी प्रमाण पत्र अपडेट करने के निर्देश, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 06 Jan 2026 08:12 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026 Exam: नीट यूजी 2026 को लेकर एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन से पहले आधार और श्रेणी प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेज अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे पंजीकरण शुरू होने से पहले अपने आधार कार्ड, यूडीआईडी और श्रेणी प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी को अपडेट कर लें।

 

एजेंसी के अनुसार, दस्तावेजों की जानकारी पहले से सही रखने से नीट यूजी आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, शिकायत या आवेदन रद्द होने की समस्या से बचा जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज समय रहते अपडेट कर लें।

विज्ञापन

 

आवेदन से पहले आधार कार्ड की जानकारी जांचें

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड की सभी जानकारी सही और अपडेट होनी चाहिए। आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, लिंग, फोटो, पता और जहां जरूरी हो वहां बायोमेट्रिक जानकारी साफ-साफ दर्ज होनी चाहिए। अगर आधार में किसी तरह की गलती है, तो उम्मीदवार UIDAI की वेबसाइट पर जाकर उसे समय रहते ठीक करा सकते है।
 
विज्ञापन

UDID और श्रेणी प्रमाण पत्र भी होने चाहिए वैध

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए UDID कार्ड का वैध और अपडेट होना जरूरी है। इसके अलावा EWS, SC, ST और OBC-NCL श्रेणी के उम्मीदवारों को भी अपने श्रेणी प्रमाण पत्र अपडेट रखने होंगे। NEET UG 2026 से जुड़ी सही और ताज़ा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें