इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। अब छात्रों के लिए योग और स्पोर्ट्स में शामिल होना जरूरी कर दिया गया है। इनमें शामिल न होने पर छात्र को डिग्री नहीं दी जाएगी। खबर है कि इंजीनियरिंग कराने वाले सभी संस्थानों में इसे अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले भी कई संस्थानों में नेशनल सोशल सर्विस (NSS), नेशनल कैडेट कॉर्प (NCC), उन्नत भारत अभियान जैसे कार्यक्रम होते थे लेकिन डिग्री के साथ इनका कोई वास्ता नहीं होता था।
अब ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इसे जरूरी कर दिया है। योग और स्पोर्ट्स में छात्रों की अटेंडेंस कम से कम 25 फीसदी होना जरूरी है। AICTE के तहत 10,000 संस्थान आते हैं जिसमें करीब 18 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं।