स्कूल की पढ़ाई को और अधिक रोचक बनाने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च लैबोरेटरीज के साथ करार किया है। इस करार के तहत केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में अब बच्चों को वीडियो गेम्स की मदद से पढ़ाया जाएगा। करीब 1200 केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 12 लाख से ज्यादा बच्चे वीडियो गेम्स के जरिए पढ़ाई करेंगे।
एचआरडी मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के स्तर में तेजी से सुधार किया जाए और इसके चलते ही पाठ्यक्रम में वीडियो गेम्स को अपनाया गया है।
फिलहाल कक्षा 8 तक इसका प्रयोग किया जाएगा पर जल्द ही 10वीं और 12वीं के लिए एजुकेटिव वीडियो गेम्स बनाए जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल पढ़ाई के लिए किया जाएगा। ये गेम्स पूरी तरह से क्रियेटिव होंगे जिनके जरिए बच्चों को चैप्टर पढ़ाए जाएंगे।