इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कॉमन प्रोफिसियंसी टेस्ट (CPC) की परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई को जारी करने की घोषणा की है। कैंडीडेट्स अपना रिजल्ट
icaiexam.icai.org पर चेक कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट के अनुसार ICAI उन उम्मीदवारों की ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट जारी करेगा जिन्हें कम से कम 55 फीसदी और इससे ज्यादा अंक मिलेंगे। अंतिम परीक्षा के लिए अधिकतम 50वीं रैंक तक जारी की जाएगी। CPC की परीक्षा मई में आयोजित हुई थी। 372 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 1,32,007 उम्मीदवार शामिल हुए थे। सीपीटी की प्रवेश परीक्षा साल में दो बार जून व दिसंबर में आयोजित होती है लेकिन इस बार ये मई और नवंबर में होगी।