देश भर के स्कूलों में बच्चे अब गुड और बैड टच के बारे में भी पढ़ेंगे। NCERT द्वारा तैयार अच्छे और बुरे स्पर्श पर आधारित वीडियो अब स्कूलों में भी दिखाए जाएंगे ताकि बच्चे अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझ सकें। सरकार स्कूलों में छोटे बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श पर भी जागरूक करना चाहती है। यदि कोई व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से स्पर्श करता है तो वो अपने मम्मी-पापा या फिर अपने शिक्षक को इस बात की जानकारी दे सकें।
पढ़ेंः BPSC EXAMS: प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सत्यमेव जयते कार्यक्रम में भी बच्चों के लिए सही और गलत स्पर्श के प्रति जागरूक करने की अपील की थी। हालांकि मोबाइल फ्रैंडली पेरेंट्स अपनों बच्चों को सही और गलत स्पर्श के बारे में जागरूक नहीं कर पा रहे हैं।
स्कूल, घर या फिर बाहर बच्चों के साथ कुकर्म के मामले बढ़ रहे हैं। ये स्कूल के साथ-साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को जब घर से बाहर अकेले भेजने लगें तो उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में अवश्य बताएं। हालांकि बच्चों को इस संबंध में जागरूक करने का आंकड़ा बेहद कम हैं। अच्छे और बुरे स्पर्श के संबंध में अब सरकार जल्द ही राज्यों, CBSE समेत अन्य शिक्षा बोर्ड को भी एडवाइजरी भेजेगी ताकि वे इसे लागू करें।