फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU : अब विश्वविद्यलाय में पढ़ाया जाएगा GST

Mon, 10 Jul 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
DU (दिल्ली विश्वविद्यालय) जल्द ही बीकॉम और बीए के छात्रों के लिए सिलेबस में GST को शामिल करने की योजना बना रहा है। खबर है कि इस प्रस्ताव को डीयू की शैक्षणिक परिषद से मंजूरी मिल चुकी है लेकिन कार्यकारी परिषद से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शैक्षणिक परिषद के अनुसार छात्र तीन स्ट्रीम में टैक्स के बारे में पढ़ते थे। बी कॉम (ऑनर्स), बीकॉम और बीए प्रोग्राम में वाणिज्य के पेपर होते हैं। नए प्रस्ताव के अनुसार GST दूसरे अप्रत्यक्ष करों से संबंधित सामग्री की जगह जल्द ही ले लेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

छठे सेमेस्टर में होगी GST की पढ़ाई

प्रस्ताव के मुताबिक बीकॉम (ऑनर्स) के छात्र छठे सेमेस्टर में GST और सीमाशुल्क कानून की पढ़ाई करेंगे। बीकॉम (पास) के छात्र 5वें सेमेस्टर में उसी नाम से इस बिल की पढ़ाई करेंगे। वहीं बीए प्रोग्राम के सिर्फ उन छात्रों के लिए GST अनिवार्य होगा जिनका वैकल्पिक सब्जेक्ट ही ये होगा। सूत्रों के अनुसार सभी पेपर 100 अंकों के होंगे और बीकॉम (पास), बी कॉम (ऑनर्स) और बीए प्रोग्राम के छात्रों के लिए इसे पढ़ना जरूरी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें