स्कॉलरशिप के तहत हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपये
चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई जारी रखने के लिए हर महीने 1,000 रुपये यानी सालाना 12,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह सहायता कक्षा 12 तक जारी रह सकती है, बशर्ते छात्र योजना की निर्धारित शर्तें पूरी करता रहे। दिल्ली में चयनित छात्रों को राज्य कोटे के अनुसार शिक्षा मंत्रालय को नामित किया जाएगा।
MAT और SAT में 90-90 सवाल, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा में दो पेपर होंगे-मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT)। दोनों पेपर में 90-90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक 90 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जनरल और ओबीसी छात्रों को दोनों पेपर में कम से कम 40%, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के छात्रों को 32% अंक हासिल करने होंगे।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर NMMS परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे छात्र का नाम, जन्मतिथि, स्कूल और कक्षा आदि दर्ज करें।
- शैक्षणिक योग्यता और परिवार की आय से जुड़ी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और Submit कर दें।