फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NITTT 2026 Exam: एनआईटीटीटी परीक्षा की तिथियां घोषित, 31 जुलाई से होंगी ऑनलाइन एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

Sun, 26 Jul 2026 06:03 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NITTT 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर्ड परीक्षा 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर के उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026 को ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

NITTT परीक्षा का उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) परीक्षा का उद्देश्य एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में नियुक्त नए शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों के शिक्षण कौशल, पेशेवर क्षमता और कक्षा में पढ़ाने की दक्षता को बेहतर बनाया जाता है।

प्रदर्शन का मूल्यांकन कैसे होता है?

एनआईटीटीटी में शिक्षकों का मूल्यांकन नियमित असाइनमेंट और अंतिम ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर्ड परीक्षा के आधार पर किया जाता है। शिक्षकों को नियुक्ति के बाद तीन वर्षों के भीतर सभी मॉड्यूल और परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी करनी होती हैं। इसके बाद ही उनकी परिवीक्षा (प्रोबेशन) की पुष्टि और पदोन्नति के लिए पात्रता तय की जाती है।

मॉड्यूलवार परीक्षा कार्यक्रम

तिथि समय मॉड्यूल
31 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे-12 बजे ओरिएंटेशन टुवर्ड्स टेक्निकल एजुकेशन एंड करिकुलम एस्पेक्ट्स
31 जुलाई 2026 दोपहर 2 बजे-4 बजे प्रोफेशनल एथिक्स एंड सस्टेनेबिलिटी
1 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे-12 बजे कम्युनिकेशन स्किल्स एंड नॉलेज डिसेमिनेशन
1 अगस्त 2026 दोपहर 2 बजे-4 बजे इंस्ट्रक्शनल प्लानिंग एंड डिलीवरी
7 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे-12 बजे टेक्नोलॉजी एनेबल्ड लर्निंग एंड लाइफ-लॉन्ग सेल्फ लर्निंग
7 अगस्त 2026 दोपहर 2 बजे-4 बजे स्टूडेंट असेसमेंट एंड इवैल्यूएशन
8 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे-12 बजे क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग, इनोवेशन एंड मीनिंगफुल रिसर्च एंड डेवलपमेंट
8 अगस्त 2026 दोपहर 2 बजे-4 बजे इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसीजर्स

विज्ञापन

NITTT 2026: परीक्षा के लिए जरूरी दिशानिर्देश

  • उम्मीदवार nittt.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।
  • इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • उम्मीदवार अपने पास पारदर्शी पानी की बोतल रख सकते हैं।
  • परीक्षा के दौरान मानव निरीक्षक (Proctor) उम्मीदवारों की गतिविधियों और स्क्रीन की निगरानी करेंगे।
  • संदिग्ध गतिविधि दिखने पर निरीक्षक चैट के माध्यम से वेबकैम या लैपटॉप घुमाकर आसपास का दृश्य दिखाने के लिए कह सकता है।
  • नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार को चैट के जरिए चेतावनी दी जाएगी।
  • बार-बार चेतावनी के बाद भी निर्देशों का पालन नहीं करने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा के दौरान चैट विंडो पर नजर रखना जरूरी है, ताकि निरीक्षक के निर्देश समय पर मिल सकें।
  • उम्मीदवारों को रफ वर्क के लिए कोई कागज या शीट रखने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें