CBSE आज शाम तक NEET 2017 की Answer Key जारी कर सकती है। छात्र NEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि 7 मई को NEET 2017 की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें रीब 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। ये परीक्षा 103 शहरों के 1921 सेंटर्स में 10 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट की NEET पर अंतरिम रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने CBSE से हर हाल में 26 जून से पहले रिजल्ट घोषित करने के लिए कहा है। नेशनल इलिजिबिलिटी इंट्रेस टेस्ट (NEET)-2017 के परिणाम घोषित करने पर मद्रास हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।