फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-JEE: लड़के-लड़कियों में बड़ा फासला, पास होने वालों में सिर्फ 14 फीसदी छात्राएं

Mon, 12 Jun 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकुला भवन विद्यालय के सर्वेश महतानी ने JEE advance में पूरे देश में टॉप किया है। वहीं पूणे के अक्षत चुग (दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने 335 स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली के अनन्य अग्रवाल (होप हॉल फाउंडेशन स्कूल) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मेरिट लिस्ट के अनुसार हैदराबाद की राम्या नारायणस्वामी ने ऑल इंडिया रैंक 35 के साथ लड़कियों में टॉप किया है जबकि केरल की शाफिल माहीन ने साउथ जोन में टॉप किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पूरे देश में आईआईटी मद्रास जोन के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद आईआईटी बॉम्बे 9,839 क्वालिफायर्स के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद लिस्ट में दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, रुड़की और गुवाहाटी ने एक के बाद एक अपनी जगह बनाई है। 
विज्ञापन

33 हजार 358 लड़कियों ने परीक्षा दी

आईआईटी रुड़की और आईआईटी दिल्ली के 3 छात्र टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। वहीं आईआईटी बॉम्बे के 2 और मद्रास और कानपुर के एक-एक छात्र इस लिस्ट में मौजूद हैं। साउथ जोन के सबसे ज्यादा 29 बच्चों ने टॉप 100 में अपनी जगह बनाई है। इस साल करीब 2.2 लाख छात्रों ने JEE advance की परीक्षा दी थी लेकिन इस बार की परीक्षा में लड़के-लड़कियों के बीच का फासला काफी ज्यादा था।

इस बार कुल 33 हजार 358 लड़कियों ने JEE advance की परीक्षा दी थी जबकि 1.38 लाख लड़के मौजूद थे। करीब 43 हजार 318 लड़कों ने इस बार की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है जबकि लड़कियों के पास होने की संख्या मात्र 7 हजार 137 है। इससे साफ पता चलता है कि इस बार के JEE advance में लड़के-लड़कियों के बीच बड़ा फासला नजर आया या फिर आईआईटी में लड़कियों की रूचि कम होती जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें