फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का अनंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी, जानें रिपोर्टिंग की तिथियां

Tue, 03 Feb 2026 06:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025 Round 3: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 4 से 11 फरवरी के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
 
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2025 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Round 3 Seat Allotment Result: कई बार स्थगित होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आखिरकार नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस चरण में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना सीट आवंटन स्टेटस देख सकते हैं। यह परिणाम मुख्य रूप से बची हुई खाली सीटों को भरने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

विज्ञापन

रिपोर्टिंग की तय समयसीमा

एमसीसी द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को राउंड 3 में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच अपने संबंधित मेडिकल कॉलेज में जाकर एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। निर्धारित समय के भीतर रिपोर्टिंग नहीं करने पर उम्मीदवार की सीट रद्द की जा सकती है।

कई कारणों से बदला गया काउंसलिंग शेड्यूल

इस साल नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखों में कई बार बदलाव किया गया था। सीटों के जोड़े जाने और हटाए जाने के अलावा लंबित कानूनी मामलों के कारण शेड्यूल प्रभावित हुआ। एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि ताजा कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बढ़ीं सीटें

उक्त मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चल रही नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान 49 पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें जोड़ने की अनुमति दी थी। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में नए सिरे से बदलाव किए गए और खाली सीटों को भरने के लिए राउंड 3 को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

कट-ऑफ में बड़ा बदलाव

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इस चरण के लिए बड़ा फैसला लेते हुए नीट पीजी का कट-ऑफ पर्सेंटाइल शून्य तक घटा दिया है और कट-ऑफ मार्क्स को -40 तक कम करने की मंजूरी दी है। यह कदम लगभग 18,000 खाली पीजी मेडिकल सीटों को भरने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को अवसर मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें