नीट 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी
गौरतलब है कि नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट को लेकर इस साल कुछ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद मामला कोर्ट तक चला गया था। दरअसल सीबीएसई ने NIOS और ओपन के छात्रों के परीक्षा देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया था। इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट का फैसला छात्रों के हक में आया।
आपको बता दें कि इस बार परीक्षा में एक ही पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान से जुड़े 180 प्रश्न शामिल होंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
NEET की आधिकारिक वेबसाइट
cbseneet.nic.in पर जाएं
प्रवेश पत्र के लिए लिंक पर क्लिक करें
पेज पर अपनी डिटेल्स, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि डालकर सबमिट करें
प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर होगा।
इस प्रवेश पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।