जी.एल.ए की आधारशिला कहे जाने वाले नीरज अग्रवाल विश्वविद्यालय के हर नए-पुराने छात्र-छात्राओं के सबसे पसंदीदा रहे हैं। जीएलए विश्वविद्यालय में कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले नीरज अग्रवाल संस्थान में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में और छात्रों को पढ़ाई का माहौल देने में हमेशा अव्वल रहे हैं।
यही वो कारण है जिसके चलते नीरज अग्रवाल जीएलए विश्वविद्यालय में एक लोकप्रिय शख्सियत हैं। नीरज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणादायक हैं।
नीरज ने बताया कि ये यूनिवर्सिटी छात्रों को इतना काबिल बनाती है जिससे वो आईआईटी और एनआईटी के छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। इंफोसिस जैसे बड़े संस्थाओं में भी जीएलए के छात्रों की धाक है।
यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल छात्रों, विशेष रुप से लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहे हैं। संस्थान को सफलतापूर्वक चलाने के साथ-साथ वो सभी छात्रों की जरुरतों का पूरा ध्यान रखते हैं। जीएलए के छात्रों ने भी नीरज की जमकर तारीफ की।