प्रमाणपत्र और पुरस्कार
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सहभागिता प्रमाणपत्र मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आर्यभट्ट अवॉर्ड, मेडल, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पर रहने वाले छात्र को 5,100 रुपये, दूसरे विजेता को 3,100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही छात्रों की तैयारी के लिए सिलेबस, सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
- इस प्रतियोगिता में देशभर के कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
- परीक्षा एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।
- कक्षा के स्तर के अनुसार परीक्षा ली जाएगी।
- प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इस ओलंपियाड में आवेदन के लिए प्रति छात्र 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा 25 नवंबर को होगी, जिसके लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इच्छुक छात्र अपने स्कूल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एमआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट mathsolympiad.in पर जाएं।