ICSE and ISC Results 2017: आईसीएसई और आईएससी के 12वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी हो गए हैं। आज दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसी बीच 12वीं और 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के नाम सामने आ गए हैं। पुणे के हैचकिंग हाई स्कूल की मुस्कान अब्बदुल्ला पठान और बंगलूरु के सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल के अश्विन राव ने 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। दोनों ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं कोलकाता के हैरिटेज स्कूल की अनन्या माइती ने 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर रीजन से मेरठ कैंट के सेंट मैरी स्कूल के शाश्वत सक्सेना 98.6 प्रतिशत अंको के साथ टॉप पर रहे। आपको बता दें कि छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चली थी जबिक 10वीं बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चली थी।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.cisce.org/ and http://cisce.org/results/