फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET PG Counselling 2025: मध्य प्रदेश नीट पीजी राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Tue, 16 Dec 2025 01:59 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET PG Round 2: मध्य प्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-2 की प्रक्रिया शुरू हो गई है।उम्मीदवार 17 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां जानें इससे संबंधित सभी जानकारी विस्तार से...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Medical Counselling: मध्य प्रदेश के जन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड के पंजीकरण शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


एमपी में नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-2 से पहले राज्य के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 20 नई सीटें जोड़ी गई हैं। जिसमें शिवपुरी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में छह सीटें, एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर में दो सीटें और जबलपुर के एनएससीबी मेंडिकल कॉलेज में 12 सीटें रिक्त हैं। 
 
ये भी पढ़े: NEET PG Round 2: हरियाणा नीट पीजी राउंड-2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; यहां देखें पूरा शेड्यूल

कब जारी होगी संशोधित मेरिट लिस्ट?

संशोधित मेरिट लिस्ट 18 दिसंबर 2025 को जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद उम्मीदवार 20 से 22 दिसंबर के बीच अपने पसंद का कॉलेज और कोर्स भरेंगे। इस बार कुछ नियम भी बदले गए हैं। इसलिए याद रहे कि ओटीपी के जरिए ही विकल्पों को लॉक करें, नहीं तो पुराने लॉक विकल्प ही मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे आवंटित होगा कॉलेज?

नीट पीजी के दूसरे राउंड की सीटें छात्रों के पसंद भरने के बाद ही आवंटित की जाएगी। इसका परिणाम 24 दिसंबर को घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद उम्मीदवार 25 से 29 दिसंबर 2025 के शाम छह बजे से पहले आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट कर दस्तावेज सत्यापन करा लें। 

ये भी पढ़े: NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी राउंड-2 काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग 12 दिसंबर तक बढ़ी, सीट आवंटन परिणाम भी टला
 

राउंड-2 का पूरा शेड्यूल एक नजर में

इसका रजिस्ट्रेशन 15 से 17 दिसंबर 2025 तक होगा। सके बाद एडिट विंडो 16 से 17 दिसंबर 2025 तक चालू रहेगी। 18 दिसंबर 2025 को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी होगी। 19 दिसंबर 2025 तक अंतिम रिक्तियों भी जारी हो जाएगीं। इसके बाद 20 से 22 दिसंबर के बीच पसंद भरकर लॉकिंग कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद 24 दिसंबर को आवंटित सीट का रिजल्ट जारी होगा और उम्मीदवार 25 से 29 दिसंबर 2025 के बीच रिपोर्टिंग करके एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://dme.mponline.gov.in या https://dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • NEET PG रोल नंबर से लॉगिन करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • सिक्योरिटी अमाउंट ऑनलाइन जमा करें।
  • चॉइस फिलिंग करें (ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन्स भरें बेहतर चांस के लिए)।
  • चॉइस लॉक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें