कहां मिलेगा एडमिशन?
हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के जरिए राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान, प्राइवेट अनएडेड मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलेगा। राउंड-2 में कुछ नई सीटें भी जोड़ी गई हैं।
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट hry.online-counselling.co.in पर जाएं।
- NEET PG रोल नंबर से लॉगिन करे
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें
- सिक्योरिटी अमाउंट ऑनलाइन जमा करें।
- चॉइस फिलिंग करें (ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन्स भरें बेहतर चांस के लिए)।
- चॉइस लॉक करें।