मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज 10.30 बजे 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैैं। बताया जा रहा है कि, 10वीं और 12वीं परीक्षा 2018 के परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10:30 बजे अपने निवास से करेंगे।
बता दें कि, इस बार करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 7.69 लाख दसवीं के और 11.48 लाख 12वीं के स्टूडेंट्स शामिल थे। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं, जबकि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले 5 सालों यानि 2013 से 2017 तक 10वीं का रिजल्ट 60 फीसदी तक नहीं पहुंचा हैं। इस बार का रिजल्ट यह रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं यह आज पता चलेगा। पिछले साल के रिजल्ट में 10वीं के आधे स्टूडेंट्स फेल हो गए थे। 2017 में 49.86 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही पास हो पाए थे।