फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET परीक्षा में अगले साल से होगा बड़ा बदलाव

Sun, 23 Jul 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कोर्सो में दाखिला लेने के लिए होने वाली परिक्षा नीट (NEET) को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि अगले साल से देश भर में होने वाला नीट के पेपर एक जैसे होंगे। 
विज्ञापन


प्रकाश जावडेकर के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं के लिए नीट के क्वेस्चन सेट अलग-अलग नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अन्य भाषाओं में नीट के क्वेस्चन पेपर्स सिर्फ इंग्लिश वाले पेपर का अनुवाद होगा। 

आपको बता दें कि इस साल छात्रों को शिकायत थी कि  क्वेस्चन पेपर्स अलग-अलग थे। कुछ छात्रों की शिकायत थी कि बंगाली में जो नीट का पेपर था, वह इंग्लिश और हिंदी वाले पेपरों के मुकाबले ज्यादा कठिन था। इस साल अलग-अलग भाषाओं में पेपर में असमानता क्यों थी? 
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि इस साल बड़ी संख्या में छात्रों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया था क्योंकि अनुवाद में काफी समय लगता और सुरक्षा से संबंधित समस्या भी पैदा हो सकती थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें