जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के निदेशकगण प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं आर.पी.अग्रवाल गत दिनों अमेरिका के दौरे पर गए थे। यहाँ उन्होंने जैक्सनविल स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ विभिन्न स्तरों पर एमओयू साइन किया। यह एमओयू जैक्सनविल स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जॉहन एम बीहलेर द्वारा गत दिनों हस्ताक्षर के उपरांत प्रभावी हुआ जो कि जुलाई 2017 से आने वाले पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा।
इस आधुनिक युग में जहां कंपनीज, विद्यार्थियों में एक अच्छा औधोगिक एक्सपोजर, उनकी श्रेष्ठ कम्युनिकेशन स्किल्स, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और लीडरशिप स्किल्स चाहती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जीएलए यूनिवर्सिटी ने अपने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के विकास हेतु जैक्सनविल स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ स्टूडेंट एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, रिसर्च कोलैबोरेशन, समर ट्रेनिंग, क्रेडिट ट्रांसफर, गेस्ट लेक्चर जैसे विभिन्न विषयों पर सहमति की एवं एमओयू साइन किया है। इसके साथ इस मीटिंग के दौरान पाठ्यक्रमों के सामयोजन एवं क्रेडिट ट्रांसफर पर भी विशेष
चर्चा की गयी।
पढ़ें- जीएलए विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया ब्यूटी पीजेंट 'पनाश' का आयोजन
इस एमओयू के अंतर्गत आने वाले सेमेस्टर्स में जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक जैक्सनविल यूनिवर्सिटी जाकर पढ़ और पढ़ा सकेंगे, और उसी प्रकार जैक्सनविल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भी जीएलए में संगीत, कला एवं आध्यात्मिकता के अनेक पाठ्यक्रम पढ़ सकेंगे, इन सब में सबसे प्रमुख बात ये है कि जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ने हेतु प्रत्येक सैमेस्टर में जैक्सनविल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आएंगे।