फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप आर्टिस्ट: खूबसूरती बढ़ाओ, पैसे कमाओ

Tue, 04 Nov 2014 02:25 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेकअप किसी भी व्यक्ति को खूबसूरत बना सकता है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप की काफी अहमियत  है। ऐसे में मेकअप आर्टिस्ट बनकर इस फील्ड में पैसा कमाया जा सकता है। वो मेकअप आर्टिस्ट ही है जिसने फिल्म 'सारांश' में जवान अनुपम खेर को बूढ़े के किरदार में जीवंत कर दिया।
विज्ञापन


मेकअप आर्टिस्ट के हाथों का जादू फिल्म चाची 420 में दिखता है। इतना ही नहीं कई फिल्मों में किरदारों का मेकअप करने वाले काफी मशहूर रहे हैं।

अगर आपको मेकअप का शौक है तो आप बड़े ही आराम से मेकअप आर्टिस्ट बनकर अपना कैरियर बना सकते है। मेकअप की फील्ड में शहनाज हुसैन, भारती तनेजा, वंदना लूथरा, ब्लॉसम कोचर जैसे प्रसिद्ध लोगों को देखकर लगता है कि इस फील्ड में कामयाबी की राह बहुत आगे जाती है।

मेकअप के कैरियर में आप ब्यूटी पार्लर से लेकर स्पा, सैलून और मेकअप ब्रांड्स के कारोबार में जम सकते हैं। इतना ही नहीं मॉडलिंग एजेंसी, फिल्म इंडस्ट्री में भी मेकअप आर्टिस्ट की अच्छी खासी मांग रहती है। आजकल छोटे परदे पर लगातार चल रहे धारावाहिकों और प्रोग्राम्स के चलते टीवी इंडस्ट्री में भी मेकअप आर्टिस्ट का अच्छा स्कोप है।
विज्ञापन


मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए सबसे बड़ी बात है कि आपमे सौंदर्यबोध का भान होना चाहिए। सुंदर लगने वाली चीजों की पहचान और सुंदरता को लेकर आपका दृष्टिकोण आपको इस फील्ड में ऊंचाई पर ले जा सकता है। फैशन और चलन से एक कदम आगे की सोच रखने वालों को यहां बहुत अच्छे मौके मिलते हैं।

मौके की नजाकत, फैशन और रंगों का समायोजन समझने वाले अच्छे मेकअप मैन बन सकते हैं। शादियों के सीजन में मेकअप आर्टिस्ट की भारी मांग रहती है। इसके अलावा आप मेकअप काउंसलर बनकर भी कैरियर बना सकते हैं। इसके तहत टीवी चैनलों पर बड़े मौकों पर मेकअप काउंसलरों की राय जानी जाती है।

हेयर स्टाइलिस्ट
नए जमाने में हेयर स्टाइलिस्ट की भी भारी मांग है। नए नए कट और नए जमाने के साथ बढ़ रहे युवा रोज नए कट चाहते हैं। ऐसे में हेयर स्टाइलिस्ट की भी काफी मांग है।

शैक्षणिक योग्यता
मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए कम से कम बारहवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इस फील्ड में आप एडवांस्ड डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी, डिप्लोमा इन ब्यूटीकल्चर और सर्टिफिकेट कोर्स इन स्किन केयर जैसे कोर्स कर सकते हैं। इस फील्ड में केवल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं बल्कि ब्यूटीकेयर से जुड़े दूसरे आयाम जैसे ब्यूटीशियन, मैनिक्यूरिस्ट, पैडिक्यूरिस्ट इलेक्ट्रोलॉजिस्ट व अरोमा थेरेपी में भी स्पेश्लाइज्ड हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें