फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Thu, 07 Jun 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए 15 जून से रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बुधवार को इसके लिए आईआईटी कानपुर ने ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) 2018 की वेबसाइट www.josaa.nic.in लांच कर दी है। इसी वेबसाइट पर छात्रों को एडमिशन से जुड़ी आगे की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जेईई एडवांस का रिजल्ट 10 जून को आना है।

विज्ञापन


देश की सभी 23 आईआईटी की कुल 12079 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 11279 सीटों पर सामान्य रूप से प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सुपर न्यूमरी कोटे से 800 सीटें छात्राओं के लिए बढ़ाई गई हैं। इनमें केवल छात्राओं को ही प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक आईआईटी में निर्धारित सीटों के अतिरिक्त दो विदेशी छात्रों को भी दाखिला दिया जा सकता है। जेईई एडवांस के चेयरमैन प्रो. शलभ ने बताया कि गुरुवार तक सीटों का विस्तृत आंकड़ा जारी कर दिया जाएगा। 

सात राउंड चलेगी काउंसलिंग
आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई में दाखिले के लिए सात राउंड तक काउंसलिंग चलेगी। 15 जून से 25 जून तक छात्र पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग करेंगे। 27 जून को पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट सूची जारी होगी। 28 जून से दो जुलाई तक  छात्रों के प्रमाणपत्रों का वेरिफकेशन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग में लाने होंगे ये दस्तावेज

- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
- 12वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट
- आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए ऑनलाइन जमा की गई शुल्क की रसीद
- फोटो युक्त पहचान पत्र
- हाईस्कूल की मार्कशीट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- आरक्षित वर्ग के छात्रों को कैटेगिरी सर्टिफिकेट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो। जिसमें से एक जेईई मेन में आनलाइन आवेदन के दौरान प्रयोग किया गया हो।

एनआईटी की सीटों का विवरण जल्द 
एनआईटी की सीटों का अभी तक विवरण जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार दो दिन में सीटों का पूरा विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस बार एनआईटी में भी सीटें बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें