Kerala SSLC Result 2017: केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट, बोर्ड की आधिकारिक बेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में बैठे छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर केरला एसएसएलसी रिजल्ट (Kerla SSLC Result 2017) चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्टस के मुताबिक इस साल कुल 4,55,906 रेगुलर छात्रों ने जबकि 2588 प्राइवेट छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य भर के 2933 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके अलावा लक्ष्यद्वीप और मिडिल ईस्ट रीजन के 9 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।