फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU MBA Admission: जेएनयू एमबीए प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द होगा शुरू, 15 मई तक करें पंजीकरण

Wed, 06 May 2026 05:06 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU MBA Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस कोर्स के लिए पंजीकरण 15 मई तक बंद होने की संभावना है।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU MBA Admission: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (ABVSME) में दाखिले की प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है। अधिकारियों के अनुसार, एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण 15 मई तक बंद होने की संभावना है। यानि जो भी छात्र इस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें 15 मई से पहले आवेदन करना होगा, क्योंकि इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो सकता है।

कक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह से

वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार वाले अगले चरण की शुरुआत जल्द ही होने की उम्मीद है। पूरी प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी होने की संभावना है और कक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएंगी।"

चयन मानदंड के अनुसार, प्रवेश उम्मीदवार के CAT स्कोर (70 प्रतिशत), समूह चर्चा (10 प्रतिशत) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 प्रतिशत) पर आधारित होगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

अधिकारियों ने बताया, "आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 2,000 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों पर लागू होता है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (अलग-अलग क्षमताओं वाले) उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।"

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि एबीवीएसएमई ने 2019 में अपना पहला एमबीए बैच शुरू किया था और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण और केस स्टडी के माध्यम से उद्यमिता और उद्यम को बढ़ावा देने के लिए जेएनयू में अटल इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें