जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) ने अपने 2018-2019 अकादमिक सेशन की प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। JNU की ये प्रवेश परीक्षा 27 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर 2017 तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। कैंडिडेट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। JNU ने इस परीक्षा के बारे में सभी जानकारियां देते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
पढ़ेंः CEE Kerala MSc Nursing Entrance Exam 2017: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
JNU की प्रवेश परीक्षा की मुख्य बातेंः
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज (15 सितंबर 2017) सुबह से शुरू
ये प्रवेश परीक्षा देश के 53 शहरों में होगी। इसके अलावा नेपाल के काठमांडू में भी इसका आयोजन किया जाएगा
प्रवेश परीक्षा 27, 28, 29 और 30 दिसंबर 2017 को होगी
ये प्रवेश परीक्षा जेएनयू के M.Phil/PhD कोर्सेज की 720 सीटें, बीए प्रोग्राम्स की 459 सीटें और एमए, एमएससी, एमटेक और एमपीएच कोर्सेज की 1118 सीटों के लिए होगा।