कल यानी गुरुवार को सीबीएसई जेईई मेन(JEE MAIN) का रिजल्ट जारी करेगी। पेपर बेस्ड जेईई मेन(JEE MAIN-2017) परीक्षा 02 अप्रैल को आयोजित की गई थी जबकि कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 09 अप्रैल को हुई थी।
हर साल तकरीबन 12 लाख से ज्यादा छात्र जेईई मेन परीक्षा में बैठते हैं। आपको बता दें जेईई मेन परीक्षा देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। सभी NIT सहित IIITs में भी दाखिले के लिए जेईई मेन का स्कोर कार्ड एक्सेप्ट किया जाता है। इसके अलावे कई प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी जेईई मेन का स्कोर कार्ड एक्सेप्ट किया जाता है।
इसके बाद जो सबसे जरूरी बात है वो ये कि जेईई मेन के स्कोर के आधार पर ही छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है। जिसके आधार पर छात्रों का चयन देश भर की आईआईटीज में दाखिला दिया जाता है।