फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2017: Answer Key जारी, 22 अप्रैल से पहले करें चैलेंज

Tue, 18 Apr 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- presented by:शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
जेईई मेन-2017(JEE Main-2017) की आधिकारिक वेबसाइट पर आई छात्रों की स्केंड ओएमआर आंसर सीट की कॉपी और आधिकारिक आंसर की मंगलवार को जेईई मेन की ऑफिशियल साइट पर जारी कर दी गई। ये उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 02 अप्रैल को जेईई मेन परीक्षा पेन पेपर पर दी थी। 22 अप्रैल तक यह जेईई की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। 
विज्ञापन


इसके अलावे आयोग छात्रों को सवालों के जवाब से जु़ड़े चैलेंज का भी मौका देगी जो कि सिर्फ ऑनलाइन ही दायर किया जा सकेगा। इसके लिए भी आखिरी तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। जिन छात्रों को आयोग द्वारा जारी सवालों के जवाब से कोई शिकायत है, इसके लिए अलग से उन जवाबों को चैलेंज करने का भी लिंक दिया गया है।

किसी  सवाल के जवाब को चैलेंज करने के लिए उम्मीदवार को प्रति सवाल 1000 रुपये देने होंगे। फी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए दिया जा सकेगा।  यह भी देखें: JEE Main 2017: देखें एक्सपर्ट्स द्वारा जारी पेपर-1 के Answers 
 
विज्ञापन

ऐसे चेक करें Answe key: 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
- सबसे JEE-2017 की वेबसाइट पर लॉगइन करें 
- वेबसाइट के मेन पेज पर फ्लैश हो रहे आंसर की लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के अलावे मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें 
- आंसर की और आपके ओएमआर की स्कैंड कॉपी आपके सामने होगी 

किसी सवाल के जवाब को चैलेंज करने के लिए साईट पर फ्लैश हो रहे दूसरे लिंक पर जा कर पूरी जानकारी भरें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें. 

संबंधित वेबसाइट का पताः http://jeemain.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें