देखें प्रमुख नए कोर्सेज के नाम
प्रोग्राम कुलपति ने कहा कि इस साल 30 नए प्रोग्राम शुरू किए गए हैं और किसी भी प्रोग्राम की फीस नहीं बढ़ायी गयी है। नए ग्राम में बीए ऑनर्स जापानी स्टडीज (सेल्फ फाइनेंस), बीए ऑनर्स जर्मन स्टडीज (सेल्फ फाइनेंस), बीए ऑनर्स ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (सेल्फ फाइनेंस), एलएलएम (कॉर्पोरेट लॉ रेगुलर सेल्फ फाइनेंस), बीई सिविल इंजीनियरिंग- ईवनिंग सेल्फ फाइनेंस, एमए सोशल वर्क, एमसी बॉटनी आदि शामिल हैं।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, उनके लिए ऑनलाइन फॉर्म 25 मार्च तक मिलेंगे। जिन प्रोग्राम में एडमिशन जेईई मेंस, नाटा, बीपीटी, नीट, एनसीईटी और सीयूईटी की मेरिट के आधार पर होंगे, उनके ऑनलाइन फॉर्म 20 फरवरी से संबंधित टेस्ट एजेंसियों द्वारा रिजल्ट घोषित होने के 10 दिन बाद तक मिलेंगे। मल्टीपल एंट्री मोड के तहत प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म (जहां सीटें खाली हैं) उनके लिए 20 फरवरी से 10 अप्रैल तक मिलेंगे।