फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JMI New Course: जामिया ने लॉन्च किया नया बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कोर्स, जेईई के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

Fri, 27 Feb 2026 12:41 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JMI New Course 2026: जामिया ने इंजीनियरिंग सत्र के लिए बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग का नया कोर्स शुरू किया है। इस कार्यक्रम में प्रवेश जेईई स्कोर के आधार पर होगा और उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर अलग से आवेदन करना है।
विज्ञापन
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jamia Millia Islamia: जामिया मिलिया इस्लामिया के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 से एक नया कार्यक्रम बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग (निर्माण प्रौद्योगिकी) शुरू करने की घोषणा की है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाकर अलग से आवेदन फॉर्म भी भरना होगा।

विज्ञापन


इस कोर्स के जरिए छात्रों को निर्माण क्षेत्र में नई तकनीकों को समझने और उन्हें काम में इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। साथ ही, वे सिर्फ थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से काम करना भी सीखेंगे।

क्यों खास है यह नया बी.टेक प्रोग्राम?

यह कोर्स सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्रों को इंडस्ट्री के मुताबिक पूरी तैयारी देगा। पढ़ाई ऐसा पाठ्यक्रम से होगी जो देश-विदेश के मानकों पर आधारित है। अत्याधुनिक लैब में प्रैक्टिकल सीखने का मौका मिलेगा और बड़ी निर्माण कंपनियों के साथ असली प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप भी कराई जाएगी।

छात्रों को BIM, GIS और AI जैसी नई तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी, साथ ही कम्युनिकेशन, लीडरशिप, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और टीम वर्क जैसी जरूरी स्किल्स भी सिखाई जाएंगी। अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन की तैयारी और प्लेसमेंट सहायता इस प्रोग्राम को करियर के लिए मजबूत विकल्प बनाती है।
विज्ञापन

करियर के मौके

  • बड़े निर्माण प्रोजेक्ट संभालने के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर बन सकते हैं।
  • निर्माण में खर्च और सामग्री का हिसाब रखने के लिए मात्रा सर्वेक्षक बन सकते हैं।
  • साइट पर काम की देखरेख और गुणवत्ता जांच के लिए साइट/क्वालिटी मैनेजर बन सकते हैं।
  • प्रोजेक्ट की योजना और समय तय करने के लिए निर्माण योजनाकार बन सकते हैं।
  • डिजाइन और डिजिटल ड्रॉइंग के लिए BIM/CAD विशेषज्ञ के रूप में काम कर सकते हैं।
  • पर्यावरण और टिकाऊ विकास से जुड़े कार्यों में पर्यावरण अभियंता बन सकते हैं।
  • अपना काम शुरू कर उद्यमी या सलाहकार भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें