जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने इस साल से इंश्योरेंस में एमबीए का पाठ्यक्रम शुरू किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सैयद एहतेशाम हसनेन ने कहा है कि दो वर्ष का यह पाठ्यक्रम देश में पहली बार शुरू किया जा रहा है।
कुलपति ने कहा कि इंश्योरेंस में एमबीए का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय ने एशियन इंस्टि्टयूट ऑफ इंश्योरेंस एडं रिस्क मेनेजमेंट (एआईआईआरएम) से हाथ मिलाया है।
ऐसे होंगे दाखिले
प्रोफेसर हसनेन ने कहा कि चार सेमेस्टर के इस पाठ्यक्रम में 60 छात्रों को लिया जाएगा और मैट तथा कैट जैसी परीक्षाओं में बैठे छात्र इस पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विश्वविद्यालय इंश्योरेंस में एमबीए के लिए अलग से कोई परीक्षा नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में इंश्योरेंस के बारे में शैक्षिक और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय दक्षिण दिल्ली में हैं और यह एक डीम्ड विश्वविद्यालय है।