फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में बढ़ेंगी 20 हजार से ज्यादा सीटें, मई से शुरू होंगे नए सत्र के लिए आवेदन

Tue, 11 Apr 2017 06:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
औद्योगिकी प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में दाखिले की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इस बार प्रदेश भर में करीब बीस हजार से ज्यादा सीटें बढ़ेंगी। सभी आईटीआई संस्थानों ने सीटों की बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। पिछली बार प्रदेश की सभी आईटीआई संस्थानों में 69,014 सीटें थीं। इस सत्र में करीब यह बढ़कर 90 हजार हो जाएंगी।
विज्ञापन


अंतिम रूप से सीटों का आंकड़ा जल्द ही राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद जारी कर देगा। राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल ई.केएम सिंह ने बताया कि इस बार भी आवेदन ऑनलाइन ही मंगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

आईटीआई कानपुर में बढ़ेंगी सीटें

राजकीय आईटीआई पांडू नगर और राजकीय महिला आईटीआई में भी इस बार सीटें बढ़ाई जाएंगी। राजकीय आईटीआई पांडूनगर के प्रिंसिपल ने बताया कि इस बार संस्थान में कुल 252 सीटें बढ़ाई जाएंगी। जिसमें 210 पांडूनगर स्थित कॉलेज का होगा जबकि 42 सीटें महिला आईटीआई का।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा से मिलेगी छूट...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
केंद्र सरकार जल्द ही आईटीआई के लिए अलग बोर्ड का गठन करने जा रही है जो कि सीबीएसई, आईसीएसई और स्टेट बोर्ड की तर्ज पर काम करेगा। इसके बाद 8वीं के बाद आईटीआई करने वाले छात्र को दसवीं के बराबर माना जाएगा और दसवीं के बाद आईटीआई करने वाले को 12वीं के बराबर माना जाएगा। अभी तक छात्र को आईटीआई करने के बाद 12वीं में हिंदी का पेपर अलग से देना पड़ता था। इससे छात्र को छूट मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें