ISRO YUVIKA 2026: अगर आपका बच्चा अंतरिक्ष, रॉकेट और विज्ञान की दुनिया में रुचि रखता है, तो उसके लिए एक शानदार मौका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने लोकप्रिय युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (YUVIKA) 2026 की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोगों की बुनियादी जानकारी देना है। इसके लिए सख्त योग्यता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, ताकि योग्य छात्रों को इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जा सके।
जरूरी तिथियां
| इवेंट |
दिनांक |
| कार्यक्रम की घोषणा |
20 फरवरी 2026 |
| पंजीकरण प्रारंभ तिथि |
27 फरवरी 2026 |
| पंजीकरण समाप्त तिथि |
31 मार्च 2026 |
| प्रथम चयन सूची का प्रकाशन |
13 अप्रैल 2026 |
| दूसरी चयन सूची का प्रकाशन (रिक्ति के कारण) |
20 अप्रैल 2026 |
| युविका कार्यक्रम |
11–22 मई 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
इसरो के युविका 2026 कार्यक्रम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 1 जनवरी 2026 तक कक्षा 9 में पढ़ रहे हों और भारत के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकित हों। इस कार्यक्रम में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से छात्रों का चयन किया जाएगा, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
चयन मानदंड (Selection Criteria)
युविका 2026 का चयन योग्यता आधारित और बहुस्तरीय होगा। प्रमुख वेटेज इस प्रकार हैं:
| मानदंड |
भार (%) |
| कक्षा 8 या नवीनतम परीक्षा में अंक |
50% |
| ऑनलाइन क्विज प्रदर्शन |
10% |
| विज्ञान मेले और सहपाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी |
2-10% |
| ओलंपियाड या समकक्ष उपलब्धियां |
2-5% |
| खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां |
2-5% |
| स्काउट/गाइड्स, NCC, NSS सदस्यता (पिछले 3 वर्ष) |
5% |
| ग्रामीण विद्यालयों के छात्र (पंचायत क्षेत्रों में) |
15% |
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “YUVIKA 2026” सेक्शन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले विवरण ध्यान से जांच लें।
- आवेदन सफल होने पर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।