बरेली के इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में स्व. प्रोफेसर भगवती प्रसाद की याद में रविवार को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस शुरू हुई। कॉन्फ्रेंस का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमेनिटीज की देख रेख में हो रहा है।
कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए वाईस चांसलर प्रोफेसर जगदीश राय ने सभी मौजूद अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान सभी तकनीकों की रीढ़ की हड्डी होती है क्योंकि उसी के द्वारा आर्थिक विकास संभव होता है।
वहीं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. एल. पी मिश्रा ने कहा कि आर्यभट्ट ने शून्य की खोज कर विज्ञान और गणित जगत में एक खास योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने स्व. प्रोफसर भगवती प्रसाद के विचारों को छात्रों के साथ साझा किया।