मेडल और पुरस्कार
बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल लेवल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः रुपये 5,100, रुपये 3,100 और रुपये 2,100 के साथ ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। रीजनल और स्कूल स्तर के विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र मिलेंगे। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन
के आधार पर मेडल व प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित
किया जाएगा।
- इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड (आईसीओ) 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
- भारतीय विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।
- स्कूल स्तर की परीक्षा ऑफलाइन और इंटरनेशनल लेवल की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इच्छुक विद्यार्थी अपने स्कूल के माध्यम से ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी आईसीओ की आधिकारिक वेबसाइट cyberolympiad.in के जरिये ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भारतीय विद्यार्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये प्रति विद्यार्थी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होना जरूरी है।