आर्मी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पेपर लीक होने की रिपोर्ट आने के बाद इंडियन आर्मी के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ली जाने वाली परीक्षा अब 30 अप्रैल को होगी। आपको बता दें कि आर्मी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए जनरल ड्यूटी सोल्जर, टेक्निकल ड्यूटी और क्लर्क के विभिन्न पदों पर भर्ती होनी थी।
इससे पहले एंट्रेंस टेस्ट 26 फरवरी को लिया जाना तय था लेकिन महाराष्ट्र और गोवा के कुछ जगहों से पेपर लीक होने की खबर आने के बाद रिक्रूटमेंट बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी थी।
खबरों के मुताबिक ये बताया गया था कि प्रश्नपत्र कुछ उम्मीदवारों तक कोचिंग इंस्टिट्यूट के जरिए मिला था। इसी बाबत अब परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई है। संबंधित नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।