फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में तमिल और बांग्ला पढ़ना अनिवार्य

Fri, 25 Aug 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों को एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ना अनिवार्य होगा। ये क्षेत्रीय भाषा उनकी मातृभाषा से अलग होनी चाहिए। खबर है कि दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में एडमिशन लेने के लिए क्षेत्रीय भाषा का ऑप्शन चुनना अनिवार्य होगा। इसके बिना कोर्स में दाखिला नहीं लिया जाएगा। डीयू के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दो क्षेत्रीय भाषाएं तमिल और बांग्ला ही उपलब्ध हैं। बाद में और भाषाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ेंः Odisha TET 2017 : ऑनलाइन आवेदन शुरू, 25 सितंबर को होगी परीक्षा

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के डीन जे. पी. दुबे ने बताया कि क्षेत्रीय भाषा पढ़ाने का मकसद छात्रों को देश की दूसरी भाषाओं के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा छात्रों को दूसरे भाषाओं में सूचना एकत्रित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों को न सिर्फ भाषा का व्यावहारिक हिस्सा पढ़ाया जाएगा बल्कि उनको पूर्ण रूप से व्याकरण एवं अन्य जानकारी भी दी जाएगी। 

पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड इस कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त से शुरू हो गया है और ये 8 सितंबर 2017 तक चलेगा। छात्रों को फ्रेंच, चाइनीज, स्पैनिश और अरबी में से कोई एक विदेशी भाषा भी चुननी पड़ेगी। इस कोर्स की फीस 25,000 रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें