फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT खड़गपुर में अब होगी Genomics की पढ़ाई

Mon, 21 Aug 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर रहे छात्रों को बायोलॉजीकल रिसर्च की तरफ प्रेरित करने के लिए एक अहम कोर्स शुरू किया है। इसमें छात्रों को जिनोमिक्स (Genomics) और genome engineering की पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर सुदीप के घोष ने बताया, जीवविज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में, खासतौर पर जिनोमिक्स के क्षेत्र में होनहार युवा इंजीनियरिंग छात्रों को आकर्षित करने के लिए आईआईटी खड़गपुर सभी शाखाओं में जिनोमिक्स प्रयोगशाला केंद्र शुरू करने वाला है।

पढ़ें- मदरसों के बच्चों के लिए केंद्र सरकार की योजना, खुलेंगे कोचिंग सेंटर

आपको बता दें कि भारत में यह इस तरह की पहली प्रयोगशाला होगी। विदेशों में इस तरह की कई प्रयोगशालाएं हैं। इस प्रयोगशाला का प्रमुख उद्देश्य दूसरे वर्ष के सभी छात्रों को लाइफ साइंस की सभी जरूरी तकनीक सिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें