फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT कानपुर ने जारी किया अकादमिक कैलेंडर, पूरे डेढ़ महीने का समर वेकेशन

Sun, 23 Apr 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर(IIT Kanpur) ने 2017 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 16 मई से समर टर्म के लिए अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स का एकेडमिक रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंटों का 17 मई से रजिस्ट्रेशन होगा। 
विज्ञापन


सेमेस्टर प्रोग्राम 2017-18 के लिए वर्ष 2014, 2015 व 2016 के बीटेक, बीएस छात्रों का रजिस्ट्रेशन 26 जुलाई को होगा। 27 जुलाई को 2012, 2013 और इसके पहले के बीटी/बीएस और ड्यूअल डिग्री एमएससी दो वर्षीय, पीएचडी के छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा।

28, 29 को यूजी-पीजी के नए बैच

कैलेंडर के अनुसार 28 व 29 जुलाई को पोस्ट ग्रेजुएशन के सभी ट्रेड के छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। 29 को ही अंडरग्रेजुएट के नए छात्रों का भी रजिस्ट्रेशन होना है। लेट रजिस्ट्रेशन सात अगस्त को होंगे।
विज्ञापन


एग्जाम की डेट शीट भी डिक्लेयर

समर टर्म का एग्जाम 16-17 जून को होगा। वहीं मिड सेमेस्टर एग्जाम 18 से 23 सितंबर तक चलेंगे। समर टर्म का एंड सेमेस्टर एग्जाम 17-18 जुलाई को होगा व सेमेस्टर एग्जाम 18 से 27 तक चलेगा।

आईआईटीयंस को मिलेगी लंबी छुट्टियां

आईआईटी कानपुर में समर वेकेशन 4 मई से होगा। आईआईटीयंस को पूरे ढही महीने की छुट्टी मिलेगी।  इंस्टीट्यूट 25 जुलाई को खुलेगा। इसी तरह 28 नवंबर से 31 दिसंबर तक विंटर वेकेशन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें