नोटबंदी के चलते मोदी सरकार पर बेशक नौकरी जाने और नए रोजगार पैदा न होने के आरोप लग रहे हैं, लेकिन इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईआईटी दिल्ली की प्लेसमेंट में नौकरी के वेतन में इजाफा हुआ है। वर्ष 2016 में जहां बीटेक में सर्वाधिक कैंपस प्लेसमेंट पैकेज 26.86 लाख रुपये था। वहीं, 2017 में यह आंकड़ा 35 लाख रुपये सालाना पहुंच गया है। इसमें करीब 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि पिछले तीन साल में इसमें 115 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
आईआईआईटी दिल्ली कैंपस में बीटेक और एमटेक प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री से पहले भारत समेत विदेशी कंपनियों में जॉब ऑफर हो रहे हैं। वर्ष 2012 से लेकर 2017 के बीच छात्रों के प्लेसमेंट में लगातार बढ़ोतरी हुई है।