आईआईटी दिल्ली(IIT Delhi) के गर्ल्स हॉस्टल के एन्नुअल हाउस डे फंक्शन पर लड़कियों से "पूरे शरीर ढके कपड़े या इंडियन ड्रेस पहनने को कहा गया। जिसके लिए हॉस्टल में एक नोटिस लगाया गया था, जिसे कॉलेज प्रशासन से शिकायत के बाद हटाया गया। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर ने इस मामले पर कहा कि यह नोटिस वार्डन ने लगाया था और वार्डन का कहना था कि यह हॉस्टल के बच्चों ने ही प्रांक के लिए लगाया था।
नोटिस जिस पर 16 अप्रैल की तारीख लगी थी उसे कैंपस के हिमाद्री हॉस्टल में लगाया गया था। आपको बता दें आईआईटी दिल्ली कैंपस के अंदर होने वाले हाउस डे फंक्शन में हॉस्टलर्स को 1 घंटे के लिए बाहरी गेस्ट्स बुलाने की भी आजादी होता है।
आप चाहें तो हॉस्टल आकर लड़कियों को छोटे कपड़ों...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Source
नोटिस में कुछ इस प्रकार से लिखा हुआ था...
"सभी रेसीडेंट ध्यान दें...
इस साल का हाउस डे फंक्शन 20 अप्रैल, 2017 को होना तय है। गेस्ट बुलाने के लिए जरूरी इन्वीटेशन केयर टेकर के ऑफिस से लिया जा सकता है। इसके अलावे सभी रेसिडेंट से ये अनुरोध है कि वो पूरे ढके हुए कपड़े पहन कर आएं या फिर कोई इंडियन ड्रेस पहनें।"
इंडियन एक्सप्रेस का खबर के मुताबिक आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर वी रामगोपाल राव ने कहा कि, "मुझे इसकी जानकारी छात्रों से मिली और हमने इसे तुरंत ही हटा लिया। हो सकता है वार्डन ने अति उत्साह में लगा दिया होगा। जब मुझे ये पता चला तो मैंने उनसे तुरंत ही इस नोटिस को हटा लेने को कहा। ये वार्डन का पर्सनल फैसला था। मैं आभी आईआईटी दिल्ली में हूं। वापिस लौटते ही मैं मामले की जांच करूंगा।
जबकि वार्डन श्रीदेवी उपाध्यायउला ने कहा कि, "मैं मामले की छानबीन कर रही हूं, मैं शहर से बाहर गई हुई थी। ये छात्रों द्वारा किया गया प्रैंक है और रही मेरे सिग्नेचर की बात तो ये कोई कॉपी कर सकता है इसमें कौन सी बड़ी बात है। आप चाहें तो हॉस्टल आकर लड़कियों को छोटे कपड़ों में भागते हुए देख सकते हैं। वहां कभी कोई रेस्ट्रिकशन नहीं रहा है।"