फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 से IIT में होगी एडमिशन की ऑनलाइन परीक्षा

Mon, 21 Aug 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
IIT delhi
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा 2018 से पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह फैसला चेन्नई में जॉइंट एडमिशन बोर्ड की एक मीटिंग में लिया गया है। इसके लिए कंप्यूटर और तकनीक से लैस परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा में छात्रों को असुविधा न हो इसके लिए उन्हें तीन दिन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन


आईआईटी मद्रास के डायरेक्ट और जॉइंट ऐडमिशन बोर्ड के चेयरमैन भास्कर राममूर्ति ने कहा कि जेईई (अडवांस्ड) के लिए बनी ऐपेक्स बॉडी ने अपनी बैठक में तय किया कि 2018 से जेईई (अडवांस्ड) ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।ऑनलाइन होने से कई चीजों में आसानी आ जाएगी।

पढ़ें- ब्लू व्हेल चैलेंज: CBSE ने स्कूलों के लिए जारी की ये गाइडलाइन

इसके अलावा देश भर में बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आईआईटी दिल्ली समेत देशभर के करीब 500 कॉलेज टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर काम करेंगे ताकि भारत में दुर्घटनाओं का आंकड़ा कम हो सके।
विज्ञापन


आईआईटी के अलावा देशभर की यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंस्टिट्यूट इस 9 महीने लंबी चैंपनियनशिप में हिस्सा लेंगे, एजुकेशन और इंजिनियरिंग के माध्यम से अपने आइडिया पर प्रॉडक्ट या प्लान तैयार करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें