IIM अहमदाबाद ने एचआईवी पॉजिटिव लोगों के लिए मैरिज वेबसाइट बनाई है। IIM अहमदाबाद के स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन केंद्र CMHS के अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने एक गैर-सरकारी संगठन गुजरात स्टेट नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपल जीएसएनपीपी की एक परियोजना के तहत ये वेब पोर्टल विकसित किया है। इसका उद्देश्य एचआईवी पॉजिटिव लोगों को जीवनसाथी की तलाश और समाज से जोड़ने में सहयोग करना है।
पढ़ें- DUSU चुनावों के लिए NSUI ने जारी किया डिजिटल मेनिफेस्टो
संस्थान ने बताया है कि टीम ने वेबसाइट को विकसित कर अब उसे लॉन्च करने के लिए प्रोफेसर्स को सौंप दिया है। जीएसएनपीपी के पास शादी की इच्छा रखने वाले एचआईवी ग्रस्त लोगों की फाइल है, लेकिन पांच सौ लोगों के रजिस्ट्रेशन के कारण पहल के विस्तार की गुंजाइश सीमित है। हालांकि पूरे देश में इसके प्रसार के लिए वेब पोर्टल का विस्तार किया जाएगा।