फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIIT Delhi: PHD के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 24 Mar 2018 10:08 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IIIT Delhi
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी ) में पीएचडी के लिए दाखिले की रेस आज (शनिवार) से शुरू हो रही है। आवेदक एक अप्रैल शाम पांच बजे तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी आदि प्रोग्राम में पीएचडी करने का मौका है। प्रबंधन के मुताबिक, बीटेक, एमटेक, एमएस या एमई से डिग्री हासिल करने वाले छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

छात्रों को पहले साल 27 हजार रुपये और दूसरे से चौथे साल तक 30 हजार रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। दाखिला लिखित परीक्षा के बाद मेरिट और इंटरव्यू में पास होने पर मिलेगा।
विज्ञापन


 www.iiitd.edu.in/phdapr2018 से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं, अधिक जानकारी के लिए संस्थान की  वेबसाइट phd-admissions@iiitd.ac.in  पर लॉगिन सकते हैं। साथ ही सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक 011-26907505, 011-26907575 नंबर पर भी जानकारी मांग सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें