फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU MBA 2026: इग्नू से एमबीए करने करने का शानदार मौका, बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा दाखिला; इतना लगेगा फीस

Sun, 08 Feb 2026 10:51 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU MBA 2026 Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एमबीए प्रवेश 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU MBA 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर MBA प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
विवरण जानकारी
विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
कार्यक्रम का नाम मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
प्रवेश वर्ष 2026
मान्यता AICTE से मान्यता प्राप्त
कोर्स अवधि 2 वर्ष
योग्यता स्नातक डिग्री (न्यूनतम 3 वर्ष)
माध्यम अंग्रेजी, हिंदी, ओडिया
विशेषज्ञता बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
फीस 66,000
आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in

IGNOU MBA 2026: सेमेस्टर वाइज फीस स्ट्रक्चर

IGNOU के MBA कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए प्रति सेमेस्टर शुल्क 16,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि तृतीय सेमेस्टर के लिए 18,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा, क्योंकि इसमें 8 क्रेडिट का प्रोजेक्ट कार्य शामिल है। सेमेस्टर शुल्क के अतिरिक्त उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) और विकास शुल्क (Development Fee) भी अलग से जमा करना होगा। 

सेमेस्टर शुल्क (रुपये में) विवरण
प्रथम सेमेस्टर 16,000 नियमित पाठ्यक्रम
द्वितीय सेमेस्टर 16,000 नियमित पाठ्यक्रम
तृतीय सेमेस्टर 18,000 8 क्रेडिट का प्रोजेक्ट शामिल
चतुर्थ सेमेस्टर 16,000 नियमित पाठ्यक्रम
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इग्नू के एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक पर्याप्त हैं। यह MBA कोर्स 2 साल का है, जिसे छात्र अंग्रेजी, हिंदी और ओडिया भाषा में पढ़ सकते हैं और इसमें बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कराई जाती है।

MBA कोर्स क्यों चुनें?

  • एमबीए कार्यक्रम AICTE से मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिग्री है।
  • कोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र बिजनेस और संचालन से जुड़े जरूरी कौशल आसानी से सीख सकें।
  • पाठ्यक्रम प्रबंधन के अनुभवी लोगों द्वारा उद्योग की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • इसमें शामिल विषय नए और काम में आने वाले हैं, जो आज के कारोबारी माहौल के अनुसार हैं।
  • यह कार्यक्रम नए स्नातकों और नौकरी करने वाले लोगों, दोनों के लिए उपयोगी और लाभकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें