IGNOU Online Courses Admission 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन कोर्सेज में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
IGNOU के ऑनलाइन कोर्सेज में आवेदन करने के लिए APAAR ID (अपार आईडी) होना अनिवार्य है। बिना अपार आईडी के कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेगा। आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपार आईडी से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।