री-रजिस्ट्रेशन से जुड़ी तारीख और फीस
विश्वविद्यालय ने यह समय बढ़ाने का फैसला छात्रों को फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से लिया है। जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अब 15 फरवरी 2026 है। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जो पहले से ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकित हैं।
री-रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को 300 रुपये फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। भुगतान केवल आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही किया जाएगा।
किन छात्रों को करना होगा री-रजिस्ट्रेशन?
री-रजिस्ट्रेशन उन छात्रों के लिए अनिवार्य है जो अपने कोर्स के अगले सेमेस्टर या अगले शैक्षणिक वर्ष में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। जो छात्र री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं, उन्हें आगे की पढ़ाई की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
री-रजिस्ट्रेशन केवल मौजूदा छात्रों के लिए है, जो अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं। नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को इस पोर्टल पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
फॉर्म भरते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, जैसे-
- स्कैन की हुई फोटो
- हस्ताक्षर (सिग्नेचर)
- कुछ मामलों में शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी या अनुभव से जुड़े प्रमाण पत्र भी मांगे जा सकते हैं
छात्रों को फॉर्म जमा करने से पहले अपने कोर्स से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।
री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- छात्रों को इग्नू के आधिकारिक री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल onlinerr.ignou.ac.in पर जाना होगा।
- वहां यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- जो छात्र पहली बार लॉग इन कर रहे हैं, उन्हें पहले अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी।
- लॉग इन करने के बाद अपना प्रोग्राम और संबंधित सेमेस्टर या वर्ष चुनें।
- जरूरी जानकारी भरें, मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और 300 रुपये फीस ऑनलाइन जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
इग्नू ने सभी पात्र छात्रों से अपील की है कि वे 15 फरवरी 2026 से पहले री-रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।