इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने नए शैक्षणिक सत्र जनवरी 2018 के लिए MBA (Banking & Finance) में प्रवेश की घोषणा कर दी है। इस प्रोग्राम को खासतौर पर बैंकर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें देशभर के सभी इग्नू स्टडी सेंटर्स से आसानी से दाखिला लिया जा सकता है। नीचे जानिए इस कोर्स में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख...
कोर्स, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, इग्नू और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फायनेंस (IIBF) मुंबई ने मिलकर डिजाइन किया। यदि इस कोर्स में आप एडमिशन लेना चाहते हैं तो 29 दिसंबर 2017 से पहले अपने फॉर्म्स जरूर भर दें।
IGNOU ने 15 अक्टूबर को जनवरी 2018 से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशंस मंगवाए थे। 150 से ज्यादा इन प्रोग्राम्स में अधिकतर कोर्स मास्टर्स, बैचलर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के लिए थे। जहां फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2017 है।